बाढ़ प्रभावित गांव का सांसद रवि किशन ने लिया जायजा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री (देखिए तस्वीरें)

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 01:16 PM (IST)

गोरखपुरः सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर में बाढ़ से कई गांव प्रभावित हुए हैं। जिसके चलते गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत-सामग्री बांटी। साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने का भी आश्वासन दिया। 

वहीं आम लोगों ने सांसद रवि किशन को धन्यवाद दिया कि वह हमारी समस्याओं का  तत्परता से निस्तारण करा रहे हैं। सांसद रवि किशन ने सब को आश्वस्त किया कहा कि मैं सदर सांसद हूं और मेरा जो दायित्व बनता है, मैं अपने दायित्व का पूर्ण निर्वाह कर रहा हूं और करता रहूंगा।

उन्होंने कहा कि जिस जनता ने मुझे यहां का सांसद बनाया है, उनकी समस्या हमारी सब समस्या है। उनकी समस्याओं का निदान करना हमारा उद्देश्य है और इस उद्देश्य को मैं किसी भी हाल में पूरा करूंगा।

इस दौरान सांसद रवि किशन ने अधिकारियों से भी बाढ़ के हालात को लेकर बातचीत की। सांसद रवि किशन ने कहा कि बाढ़ के कारण कई लोग बेघर हो गए हैं। ग्रामीणों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। साथ ही उनके खाने-पीने के भी इंतजाम किए गए हैं।

आपको बता दें कि पूर्वी यूपी के कई जिलों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। कई जिलों के गांव बाढ़ से डूब गए हैं। जिनकी मदद सरकार और प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही है। 

Tamanna Bhardwaj