बाढ़ का कहर जारी: गंगा की गोद में कभी भी समा सकते हैं दो दर्जन से अधिक गांव

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 05:40 PM (IST)

फर्रुखाबादः  कोरोना संकट के बीच बाढ़ और उससे उपजे कटान की समस्या उत्तर प्रदेश में तेजी से पांव पसारता जा रहा है। प्रदेश के फर्रुखाबाद में स्थिति चिंताजनक है जहां गंगा के पानी से अलाददपु भटौली गांव चार साल से कट रहा है।

वहीं भुखमरी की कगार पर खड़े ग्रामीणों की चिंता है कि उनकी जमीन दिन-प्रतिदिन गंगा में समाती जा रही है। इसके बावजूद उनकी मदद प्रशासन भी नहीं कर रहा है। अधिकारी आते हैं और केवल निरीक्षण कर लौट जाते हैं। वहीं बाढ़ पीड़ितों की समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में आक्रोश भी है। लगातार कटान होने से गंगा में दो दर्जन से अधिक गांव कभी भी समा सकते हैं।

 

Author

Moulshree Tripathi