UP में बाढ़ का कहरः पानी में डूबे 6 बच्चे, 2 की मौत, 1 लापता

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2017 - 11:19 AM (IST)

संभलः प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। जिसके चलते संभल जिले के नरौरा में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। जिससे आस-पास के क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गुन्नौर तहसील के राजपुरा क्षेत्र में आई बाढ़ में 6 बच्चे डूब गए हैं। जिनमें से 2 की मौत हो गई है।

संभल नरौरा गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंची गई है। जिससे गंगा के नजदीकी गांव में बाढ़ का पानी दर्जन भर गांवो में घुस गया है। गुन्नौर तहसील के राजपुरा छेत्र के गांव रघुपुर पुख्ता गांव में अचानक बाढ़ का पानी घुस गया और 6 बच्चे बाढ़ के पानी में डूब गए। ग्रमीणों  ने 4 बच्चों को सही सलामत पानी से बहार निकाला। लेकिन, 2 बच्चो की मौत हो गई।

घटना उस वक्त की है जब गांव का किसान अपने खेत से बैलगाड़ी में मेंथा की फसल काट कर ला रहा था। उसी बैलगाड़ी पर 6 बच्चे भी बैठे थे। तभी गांव में बाढ़ के पानी आ जाने से किसान की बैलगाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे 6 बच्चे पानी में डूब गए। मौके पर ग्रामीणों की मदद से 4 बच्चों को सही सलामत पानी से बहार निकाल लिया गया। मगर 2 बच्चों की मौत हो गई। वहीं इनमें से एक बच्चा अभी भी लापता है।