नोएडा में खुला उड़ता हुआ रेस्टोरेंट, म्यूजिक के साथ 160 फीट की ऊंचाई पर लोग उठा रहे डिनर का लुत्फ

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2019 - 12:27 PM (IST)

नोएडाः दुनियाभर में बहुत से ऐसे रेस्टोरेंट हैं जो अपनी खूबसूरती, अनोखी बनावट और खाने के स्वाद से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। मगर, आज हम आपको नोएडा में स्थित एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कमजोर दिल वाले नहीं जा सकते। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह रोस्टोरेंट जमीन पर नहीं बल्कि 160 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस रोस्टोरेंट में हवा से बात करते हुए म्यूजिक के साथ डिनर का लुत्फ उठा सकते हैं।

160 फीट ऊपर लें डिनर का मजा
इस रेस्टोरेंट को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक ही खोला जाता है। सबसे पहले 24 लोगों को रेस्टोरेंट में बिठाया जाता है। इसके बाद सभी की सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट बांधी जाती है। फिर क्रेन की सहायता से  रेस्टोरेंट को 160 फीट की ऊंचाई पर ले जाया जाता है। यहां डिनर करने की समय सीमा 40 मिनट है। संगीत के साथ यहां फोटोग्राफर की भी व्यवस्था है, जो रोमांच भरे पलों को तस्वीरों में संजोकर आपके अनुभव को यादगार बना देगा। इस दौरान लोगों के साथ स्टाफ मेंबर भी मौजूद रहते हैं। बता दें कि, दिल्ली एनसीआर से लोग इस रोमांच का मजा लेने के लिए नोएडा पहुंच रहे हैं।

रेस्टोरेंट संचालक निखिल ने बताया कि इसका आइडिया उन्हें दो वर्ष पहले दुबई यात्रा के समय आया था। इसको शुरु करने से पहले उन्होंने सुरक्षा को लेकर खासा अध्यन किया। सुरक्षा उपकरणों की जांच पड़ताल के बाद ही उन्होंने इस अनोखे रेस्टोरेंट की शुरुआत की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static