चारा घोटाला मामलाः लालू के दोषी करार होते ही फुट-फुट कर रो पड़ा तात्या टोपे का नाती

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 11:59 AM (IST)

कानपुरः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जज ने चारा घोटाले का आरोपी मानते हुए उन्हें हिरासत में लेने का आदेश सुना दिया और सजा की तरीख 3 जनवरी मुकर्रर कर दी। इसी के चलते पटना से लेकर कानुपर तक राजनीतिक गलियारे में महौल गर्म है। अंग्रेजों के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंकने वाले क्रांतिकारी तात्या टोपे के नाती विनायक राव अपने भगवान ( लालू यादव) को निर्दोष बताते हुए रो पड़े और पीएम मोदी और सीएम नीतिश कुमार की साजिश बता डाली। 
लालू य़ादव गरीबों का मसीहा- राव
राव ने कहा कि लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं और उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। लेकिन बड़े भईया विरोधियों को परास्त कर जल्द दोषमुक्त होकर गरीब तबके के लिए काम करेंगे। पटना कोर्ट ने आज बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में अपना फैसला सुना दिया है। उनके समर्थक भाजपा और नीतिश की चाल बता लालू यादव को आरोपी मानने से इंकार कर रहे हैं। राव का कहना है कि भाजपा और नीतिश कुमार ने षणयंत्र के तहत राजनीति द्धेष भावना के तहत भईया को जेल भिजवाया है, लेकिन ऊपर की आदालत से वो बाइज्जत बरी होकर रहेंगे।

तात्या टोपे का वंशज- राव
विनायक राव ने कहा, मैं तात्या टोपे का वंशज हूं, वो इनके चचरे बाबा लगते थे। तात्या टोपे और लक्षमण राव टोपे सगे भाई थे। तात्या बड़े भाई थे। इतिहास के पन्नो में तात्या टोपे की एक लड़की मनोरमा और लड़का समर टोपे थे, मगर 1857 के ग़दर के बाद से उनका कोई पता नहीं चला। लक्षमण राव टोपे को भी अंग्रेजों ने उस दौरान जेल में बंद कर दिया था, मगर उनको बाद में बरी कर दिया गया। उनके लड़के नारायण राव टोपे थे, जिनकी संतान विनायक राव है।

लालू को भगवान मानते हैं राव
विनायक ने बताया कि लालू प्रसाद यादव हमारे बाबा (तात्या टोपे) से बहुत प्रभावित थे। वो एक बार कानपुर के आन्नदेश्वर मंदिर आए थे। यहां से नानाराव पेशवा के महल पहुंचे। यहां हमारी मुलाकाल लालू यादव से हुई। लालू यादव ने अपना पर्सनल नंबर दिया और कहा था कि जब भी कोई समस्या हो हमें सिर्फ एक फोन लगा देना। हम आपके पास कुछ घंटों के अंदर मौजूद मिलेंगे।

रांची जेल मिलने जाएंगे
राव ने कहा लोग लालू यादव को भले ही चाहे जो समझे, मगर वो हमारे परिवार के लिए तो भगवान हैं। राव कहते हैं कि जब हम दिल्ली में लालू यादव से मिलने गए थे, तब लालू यादव ने उनके आने जाने का पूरा किराया भी दिलवाया था। करीब एक घंटे लालू यादव परिवार के साथ समय बिताया था। उन्होंने हमसे कहा कि जीवन में कभी परेशानी आए तो घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उसका मुकाबला डट कर करना चाहिए। राव ने बताया कि अपनी दोनों बेटियों के साथ भईया से मिलने के लिए रांची जेल जाएंगे।