उत्तर प्रदेश में कोहरे और शीतलहर का कहर जारी

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2018 - 06:09 PM (IST)

लखनऊः पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में चल रही शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई इलाके घने कोहरे की चपेट में रहे। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। सर्द हवाओं के बीच राज्य के अधिसंख्य इलाके घने कोहरे की मार झेल रहे हैं।

 ठंड और कोहरे के कारण कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, वहीं सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी कोहरे का प्रतिकूल असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड और कोहरे से अभी निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। राज्य के अधिसंख्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। फुर्सतगंज पिछले 24 घंटे में सूबे का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। झांसी सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 26़ 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विभाग के अनुसार मुरादाबाद, गोरखपुर, बरेली, इलाहाबाद, कानपुर तथा आगरा मंडलों में तापमान सामान्य से कम रिकार्ड दर्ज किया गया।