कोहरे का कहर: अलीगढ़-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डेढ़ दर्जन वाहनों की हुई भिड़ंत, कार में लगी आग

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 03:00 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थाना टप्पल इलाके के अलीगढ़-आगरा-पलवल हाईवे पर कोहरे के कारण सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे रोडवेज, कैंटर, चार पहिया वाहनों समेत करीब डेढ़ दर्जन वाहन एक के बाद एक दूसरे के पीछे से आपस में जा घुसे। जिसमें 9 लोग घायल हो गए और 3 की हलत गंभीर बनी हुई है। इस दौरान एक कार में आग भी लग गई। 

PunjabKesari
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू करने में जुट गई। कोहरे के कारण हुए इस बड़े हादसे में करीब 9 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनके अलावा दर्जनभर लोग चोटिल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में बल्लभगढ़ आगरा व अन्य जिलों के लोग शामिल हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static