रामनगरी में पहली बार 200 जादूगरों ने एक साथ दिखाया जादू, ‘जय श्री राम’ लिखे ध्वज को चमत्कारी रूप से प्रकट कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2024 - 03:08 PM (IST)

Ayodhya News, (संजीव आजाद): रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग दर्शन को पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में देश-विदेश के लगभग 200 जादूगरों का जत्था रामनगरी पहुंचा और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाया। इसके साथ ही साथ रामलाल के दर्शन से लौटने के बाद सभी जादूगरों ने एक साथ तीन सेकंड में राम नाम लिखा जादुई ध्वज प्रकट कर एक और कीर्तिमान अयोध्या के नाम दर्ज कराया।
PunjabKesari
3 सेकंड में जय श्री राम लिखा हुआ ध्वज चमत्कारी रूप से प्रकट कियाा
बता दे कि देश-विदेश के 200 जादूगरों का जत्था रामलला के दरबार में दर्शन पूजन किया और इस दौरान सुरक्षा कारणों के चलते जादूगरों ने सूक्ष्म रूप से जादूई ध्वज प्रकट कर रामलला के दरबार में आशीर्वाद भी लिया। दर्शन से लौटे जादूगरों ने राम मंत्रार्थ मंडपम के सभागार में सामूहिक प्रस्तुति से दर्शकों को रोमांचित करते हुए एकनया विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराया। एक साथ 200 जादूगरों ने भगवान राम की नगरी  में महज तीन सेकंड में जय श्री राम लिखा हुआ ध्वज चमत्कारी रूप से प्रकट किया। जिसको रिकॉर्ड करने के लिए मुंबई की इंटरनेशनल बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम और जीनियस बॉडीगार्ड की टीम पहुंची थी, जिसने इस कीर्तिमान को रिकॉर्ड किया और फिर जादूगरों को रामनगरी में ही विश्व रिकार्ड बनाने का सर्टिफिकेट भी दिया।
PunjabKesari
ट्रस्ट के महासचिव ने बताया
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि जादू के साथ 64 कलाकार आए हैं। उन्होंने जादू तो नहीं देखा, लेकिन 64 कला का दर्शन किया है। विश्व रिकॉर्ड पर चंपत राय ने कहा कि देश में कलाएं भारत में बहुत पहले आ गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static