तस्वीरों में देखिए, इस काम के लिए सात समंदर पार से आया ये विदेशी कपल

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 11:44 AM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मंगलवार को एक विदेशी कपल सात समुंदर पार से सत्यनारायण की कथा कराने के लिए यहां पहुंचा। विदेशी कपल ने यहां पहुंचकर गंगा स्नान कर आरती भी की। यहां पर एक पंडि‍त ने विदेशी कपल की भगवान सत्य नारायण की कथा विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराई।

विदेशी कपल ने कराई सत्यनारायण की कथा
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के अनूपशहर में विदेशी धरती से यहां पहुंच कर सत्यनारायण की कथा कराने वाले पति-पत्नी का नाम अलकजेंडर और पलक है। पलक का जन्म अमेरिका में ही हुआ और पढ़ाई-लिखाई भी वहीं हुई। वहीं अमेरिका के रहने वाले एलकजेंडर हुलमैर और पलक गुप्ता की शादी दिल्ली में एक सप्ताह पहले हुई है। शादी के बाद पलक गुप्ता अपने पति लंदन निवासी एलकजेंडर हुलमैर के साथ मंगलवार को छोटी काशी पहुंची।

त्रिवेणी घाट पर स्नान के बाद की पूजा
पंडित नरेश कुमार उपाध्याय ने बताया छोटी काशी स्थित त्रिवेणी घाट पर पहुंचने के बाद विदेशी कपल ने गंगा स्नान किया। इस दौरान पलक के पिता भगवान गुप्ता और माता सुनीता भी उन दोनों के साथ-साथ थे। पलक और एलकजेंडर ने भगवान सत्यनारायण की विधि-विधान के साथ पूजा की। पूजा करने के बा सभी लोग वापस दिल्ली चले गए।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें