आयरलैंड के विदेशी मेहमानों ने बटेश्वर में की शिवपूजा, भगवान शिव के लगाए  जयकारे

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 11:37 AM (IST)

आगराः सावन के तीसरे सोमवार को सात समुन्दर पार आयरलैंड विदेशी मेहमान भी भगवान शिव की पूजा आराधना करने के लिए आगरा के बाह कस्बे में स्थित बटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। बटेश्वर महादेव मंदिर का अपने आप में प्राचीन इतिहास है जिससे विदेशी मेहमान रूबरू हुए। 

पूरा मंदिर प्रांगण भगवान शिव के जयकारों से गूंज रहा था। मंदिर पर पहुंचे विदेशी मेहमानों का मंदिर की ओर से स्वागत सत्कार किया गया। साथ ही सभी ने विधि विधान के अनुसार भगवान शिव की पूजा आराधना की। मंदिर के महंत ने भगवान शिव के मंत्रोच्चारण के साथ सभी की पूजा संपन्न कराई।

इस पूजा में शिरकत कर सभी विदेशी मेहमान काफी उत्साहित नजर आए। मंदिर के महंत ने सभी विदेशी अतिथियों को मंदिर के प्राचीन इतिहास से रूबरू कराया साथ ही प्रभु की आराधना से मिलने वाले पुण्य लाभ की भी जानकारी दी। भगवान शिव की पूजा आराधना करने के बाद विदेशी शिव भक्तों ने कहा कि ये उनका 10 वां भारत भ्रमण है। वह जब भी भारत आते हैं इस मंदिर के दर्शन के लिए वह जरूर आते हैं। यहां पर आकर सभी लोगों ने विधि विधान के साथ पूजा आराधना की साथ में उनकी पिंडी पर गंगा जल अर्पण किया।

भगवान शिव की पूजा आराधना के दौरान सभी विदेशी मेहमानों ने फोटो भी खिंचवाई। जिससे इन पलों को यादगार बनाए जा सके। इस दौरान सभी लोगों ने भगवान शिव की जयकारे भी लगाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static