कृष्ण नगरी मथुरा में विदेशी नाबालिग लड़की से रेप, जानिए, किसने की ये नीच हरकत?

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 06:05 PM (IST)

मथुरा: कृष्ण नगरी मथुरा के वृंदावन में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहकर गीत-संगीत का कार्य कर रही विदेशी युवती के साथ रेप हुआ है। पीड़ित लड़की नाबालिग है जो यूक्रेन की रहने वाली है। खबरों के मुताबिक रेप का आरोप आनंद नाम के पाकिस्तानी युवक पर लगा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पीड़िता को संगीत सिखा रहा था आरोपी 
जानकारी के मुताबिक पीड़िता पिछले पांच वर्षों से मथुरा जनपद के वृंदावन क्षेत्र में रहकर गीत-संगीत का कार्य करती है। पीड़िता के पिता के मुताबिक वो पिछले पांच वर्षों से वृंदावन में रह रहे हैं और यहां भजन संध्या में गाने-बजाने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी भी यहां रह कर संगीत सिखाने का कार्य करता है। वो पिछले पांच वर्षों से पीड़िता के घर लगातार आता-जाता रहा है। इस दौरान एक दिन वो लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और एकांत जगह पर उसने उसके साथ रेप किया। आनंद पाकिस्तान के कराची शहर का रहने वाला है।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप 
वृंदावन में विदेशी युवती के साथ रेप की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी उदय शंकर ने बताया कि वृंदावन कोतवाली में विदेशी युवती के साथ रेप का मामला संज्ञान में आया है। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static