विदेशी मॉडल्स ने रैंप पर बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2019 - 12:35 PM (IST)

आगरा(बृज भूषण): भारतीय संस्कृति का हर कोई कायल है। इसकी बानगी शनिवार को उस समय देखने को मिली जब विदेशी मॉडल्स ने रैंप पर रंग-बिरंगे परिधानों में अपना जलवा बिखेरा।

दरअसल,आगरा के होटल क्लार्क शीराज में ग्लैम फैशन फीड 2019 फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें विदेशी मॉडल्स ने आध्यात्मिक राउंड में भारतीय आस्था के रंगों की साड़ियों में रैंप पर कैटवॉक किया। मॉडल्स ने देश के कई प्रदेशों की संस्कृति का प्रदर्शन भी किया।

वहीं दूसरे राउंड में बच्चों ने भी आकर्षक परिधान में प्रस्तुति दी। पजल्स की थीम पर बनी ड्रेस को पहन जब मॉडल्स रैंप पर उतरी तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोग तारीफ करने से अपने आप को रोक न सके। बच्चों का कैटवॉक देख दर्शकों ने तालियों की बौछार कर दी। इस फैशन शो को अभिनेता अमन यतन वर्मा ने एंकर किया।

Ruby