UP BJP को बड़ी क्षति! पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक का निधन…''यूपी रत्न'' से भी नवाजे जा चुके थे

punjabkesari.in Monday, Jan 12, 2026 - 12:29 PM (IST)

UP Desk: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता और रामपुर कारखाना के पूर्व विधायक कमलेश शुक्ला का शनिवार दोपहर करीब दो बजे 75 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका निधन उत्तराखंड के रूद्रपुर में एक अस्पताल में हुआ। जिसकी जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी ने दी। 

हरिद्वार में वरिष्ठ नेता का अंतिम संस्कार 
वरिष्ठ नेता का अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्वार में किया गया। यह जानकारी उनके ज्येष्ठ पुत्र भाजपा नेता डॉ. संजीव शुक्ला ने दी। कमलेश शुक्ला 2017 में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वे मूल रूप से देवरिया जिले के एकौना क्षेत्र के ग्राम के भेड़ी शुक्ल के निवासी थे। हालांकि उन्होंने उत्तराखंड को अपनी कर्मभूमि बनाया और वहीं से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। 

यह भी पढ़ें : UP में फिर बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां! अब इतने दिनों तक रहेंगे बंद... नई गाइडलाइन जारी; जानें कहां कब तक अवकाश
 
'यूपी रत्न' से थे सम्मानित 
शुक्ला उत्तर प्रदेश राइस मिलर संगठन के कई बार अध्यक्ष रहे तथा अखिल भारतीय राइस मिलर संगठन के उपाध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाला था। वे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक भी रहे। उनका सार्वजनिक जीवन काफी लंबा व सक्रिय रहा। उन्हें इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल्स द्वारा समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'यूपी रत्न' से सम्मानित भी किया गया था। उनके निधन की खबर से देवरिया सहित रुद्रपुर (उत्तराखंड) में शोक की लहर दौड़ गई। 

राजनीतिक हलकों में शोक की लहर 
उनके परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ. संजीव शुक्ला बीजेपी नेता हैं। मंझले पुत्र राजीव शुक्ला व कनिष्ठ पुत्र अनूप शुक्ला रुद्रपुर, उत्तराखंड में रहते हैं। वह खुद भी तीन भाई व एक बहन थे। राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static