दिवाली के दिन BJP के पूर्व MLA के घर कोहराम, बड़े बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 12:44 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर से सटे किला मेवई गांव में शनिवार तड़के पूर्व विधायक हो राम सिंह के बड़े पुत्र महेश कुमार सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

PunjabKesari
खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार तड़के किला मेवई गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजाप) के पूर्व विधायक हो राम सिंह के बड़े पुत्र 32 वर्षीय महेश कुमार सिंह ने दुनाली लाइसेंसी बंदूक को सिर से सटाकर गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। 

उन्होंने बताया की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों को कहना है कि हाल ही में उनके बहनोई की मृत्यु हो गई थी और महेश का उनसे काफी लगाव था। बहनोई की मृत्यु के बाद वह तनाव में था। उनका कहना है कि शव पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि हो राम सिंह जेवर क्षेत्र में दो बार भाजपा से और एक बार बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। पुत्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद सिंह अचेत हो गए। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Related News

static