गुजरात उच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस वी एम सहाय का AIIMS में निधन, काफी समय से थे बीमार

punjabkesari.in Tuesday, May 11, 2021 - 06:33 PM (IST)

प्रयागराज: गुजरात उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश विजय मनोहर सहाय का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को एम्स (दिल्ली) में निधन हो गया। वह करीब 67 वर्ष के थे। सहाय के परिवार में पत्नी प्रतिभा सहाय, अधिवक्ता पुत्र अमित मनोहर सहाय, अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता व पुत्री अवंतिका एडवोकेट है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के रूप में सहाय काफी लोक प्रिय जज रहे। इनके पिता स्व0 जस्टिस राम मनोहर सहाय रामायण सीरियल मे सीता परित्याग सीन को आस्था से खिलवाड करार देकर रद्द करने का फैसला दिया था। वह उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति रहे। इनके स्वसुर श्रीनाथ सहाय इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे। सहाय का पार्थिव शरीर दिल्ली से हासिमपुर चौराहा स्थित आवास प्रयागराज लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया जायेगा। यह जानकारी सहाय के रिश्तेदार निमाई दास अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता ने दी है। 

 न्यायमूर्ति सहाय के निधन पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमरेन्द्र नाथ सिंह और महासचिव प्रभाशंकर मिश्र, पूर्व अध्यक्ष आर के ओझा,सहायक सालीसिटर जनरल ज्ञान प्रकाश ,वरिष्ठ अधिवक्ता ए एन त्रिपाठी,वरिष्ठ अधिवक्ता ओ पी सिंह, पूर्व महासचिव जे बी सिंह, पूर्व महासचिव अशोक कुमार सिंह,संयुक्त सचिव संतोष कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र,मुख्य स्थाई अधिवक्ता बिपिन पांडेय,अखिलेश कुमार त्रिपाठी,अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता रामानंद पांडेय,,ए जी ए विकास सहाय,योगेन्द्र कुमार मिश्र, दिनेश राय ,अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह, अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता संजय गोस्वामी, अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता सुधांशु श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता सुबोध कुमार ,यंग लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी,उपाध्यक्ष बी डी पांडेय,आदि ने शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static