दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित का निधन, मायावती और अखिलेश ने व्यक्त किया शोक

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 06:37 PM (IST)

लखनऊः दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता शीला दीक्षित के निधन पर बसपा प्रमुख मायावती व सपा अधय्क्ष अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है।

बसपा प्रमुख मायावती ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित के अचानक निधन की खबर अति-दुखःद। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। स्वभाव से मिलनसार श्रीमती शीला दीक्षित काफी लम्बे समय तक दिल्ली की सीएम रहीं थीं”।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि “दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी का निधन दु:खद! शोकाकुल परिजनों के प्रति पूर्ण संवेदना। भारतीय राजनीति में अपने अहम योगदान एवं शालीनता के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि!”

बता दें कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार अपराह्न अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दीक्षित को आज सुबह अचानक तबियत खराब बिगड़ने के बाद एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अपराह्न चार बजे के करीब अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

Ruby