पूर्व DGP श्रीराम अरुण का लंबी बीमारी के बाद निधन, योगी ने व्यक्त किया शोक

punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 11:21 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में मातम की लहर दौड़ गई है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पूर्व डीजीपी के आवास पर एकत्रित हो रहे हैं। 

श्रीराम अरुण, आईजी एटीएस असीम अरुण के पिता थे। वह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कप्तान रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे थे। वह 78 वर्ष के थे और दो बार प्रदेश के डीजीपी बने। पुलिस महकमे में श्रीराम अरुण के काम की आज भी मिसाल दी जाती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Related News

static