पूर्व DGP सुलखान सिंह की बेटी ने KBC में जीते 25 लाख,13 सवालों के दिए सही जवाब

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 12:03 PM (IST)

बांदाः कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 में उम्दा तरीके से खेलते हुए यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बेटी प्रियंका सिंह ने 25 लाख रुपए जीते हैं। केबीसी के खेल में प्रियंका ने 13 सवालों का सही जवाब दिया।14वें सवाल का जवाब नहीं देने पर प्रियंका सिंह ने गेम बीच में ही छोड़ दिया।

प्रियंका सिंह न्यायिक सेवा में जाने की तैयारी कर रही हैं। उनका कहना है कि वह जज बनना चाहती हैं। शो के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन ने सवाल किया कि आप जज क्यों बनना चाहती हैं। इस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि जब वह कोर्ट रूम में जाती हैं और ऊंची कुर्सी पर जज को बैठा देखती हैं तो यही सोचती हैं कि मुझे उस कुर्सी तक पहुंचना है।

Ruby