पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, 88 किलो का काटा गया केक

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 09:26 AM (IST)

लखनऊ: राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का 88 वां जन्मदिन राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया। कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को अलीगढ़ में हुआ था। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके है। रविवार को कल्याण सिंह ने अपने पौत्र संदीप सिंह के आवास 2 माल एवेन्यू पर केक काटा। बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया एटा से बीजेपी के सांसद हैं। बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा सीट से राजबीर सिंह विधायक भी रह चुके हैं ।

जबकि पोता संदीप सिंह अतरौली से बीजेपी विधायक होने के साथ यूपी सरकार में मंत्री भी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह का बड़ी धूम धाम से जन्म दिन मनाया। जन्म दिन पर उन्होंने सीएए पर देश भर में हो रहे प्रदर्शन पर कहा कि भाजपा देश के कि हित में कार्य कर रही है। सपा- बसपा जनता को भड़का रही हैं। जो लोग आगजनी तोड़ फोड़ तथा हिंसा कर रहेे हैं वे गलत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून का सबको पालन करना चाहिए।

Ajay kumar