पूर्व IAS अधिकारी की पत्नी की बेरहमी से हत्या, घर में लूट के बाद दिया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2024 - 01:02 PM (IST)

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की लूट के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

फंदे से लटका मिला शव
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात लखनऊ के इंदिरा नगर की है। यहां के निवासी पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर दी गई है। जब पूर्व अधिकारी सुबह गोल्फ खेल कर लौटे तो उन्होंने पाया कि घर खुला था। घर अलमारियां खुली थीं और पत्नी मोहिनी के गले पर फंदा लगा था। पत्नी को फंदे से लटका देख उनके घर में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। दुबे रायबरेली के जिलाधिकारी और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर की गोसेवा, बच्चों को भी किया प्यार-दुलार
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा की और मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए बच्चों को पास बुलाकर उन पर प्यार-दुलार लुटाया। शुक्रवार को गोरखपुर मंडल में एक के बाद एक पांच चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शाम को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर स्थित अपने आवास में रात्रि प्रवास करने के बाद शनिवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही। महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद सीएम योगी अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static