UP की राजनीति को बड़ा झटका! पूर्व कैबिनेट मंत्री का दुखद निधन, राज्य के इस जिले में शोक की लहर, कई बार विधायक रह चुके हैं...
punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 05:04 PM (IST)
Barabanki News : बाराबंकी जिले की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ और वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का सोमवार दोपहर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बाराबंकी समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दशकों तक सक्रिय राजनीति में रहकर उन्होंने जिले की सियासत में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
94 वर्ष की उम्र में उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के शेखर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई।
सदर से कई बार रहे विधायक
संग्राम सिंह वर्मा बाराबंकी सदर से कई बार विधायक रहे और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र वर्मा के बड़े भाई और नगर पालिका चेयरमैन शीला सिंह के जेठ थे। राजनीतिक जीवन में उनका प्रभाव और जनसंपर्क बेहद मजबूत माना जाता था।
उनके निधन के बाद जिले के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में शोक व्याप्त है। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

