MP के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा, संविधान बदलने की बीजेपी की मंशा

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 01:13 PM (IST)

लखनऊ, (अश्वनी कुमार सिंह): मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा बयान दिया। उन्होंने का कि 2024 का चुनाव पहले के चुनावों से अलग है। पूर्व के चुनावों में संविधान बदलने की आशंका नहीं थी। PM समेत BJP के सभी नेता 400 पार सीट लाने का नारा लगा रहे है। BJP के कई नेताओं की मंशा संविधान बदलने की है। RSS प्रमुख ने मोहन भागवत जैसे लोगों ने कई बार आरक्षण पर सवाल उठा चुके हैं।

मोदी सरकार ने पहला हक़ किसानों-मजदूरों का छीना
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने पहला हक़ किसानों-मजदूरों का छीना, लेकिन कांग्रेस ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में बड़े कार्य  किये है। मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि के नाम पर 6 हजार तो देते है, लेकिन खाद और डीजल का भाव बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस MSP का कानून बनाने के साथ कर्जमाफी और कृषि यंत्रों पर  GSTमाफ करेगी। उन्होंने कहा कि पहले 4-5 बोरी अनाज में एक तोला सोना मिल जाता था। आज 20-25 बोरी अनाज बेचने पर भी एक तोला सोना नहीं मिलेगा।

नोटबंदी से छोटे व्यापारियों को हुआ नुकसान 
नोटबंदी में सर्वाधिक नुकसान छोटे व्यापारियों को हुआ। जिसकी भर पाई आज तक वह नहीं कर पा रहे है। मोदी सरकार ने किसानों के बजाय बड़े उधोगपतियों का कर्जमाफ किया है। 2024 में कांग्रेस की सरकार बनी तो 8 जुलाई से महिलाओ के खाते में जमा होंगे 8 हजार। कांग्रेस सरकार बनते ही युवाओं को अप्रेंटिस के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपये। मोदी सरकार ने लगातार झूठ बोल रही है।

अग्निवीर योजना ने लाखों युवाओं के सपनों पर पानी फेर दिया
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के वजह से आज गरीब-गरीब और अमीर-अमीर होता जा रहा है। बुंदेलखंड में आज भी लोग आत्महत्या कर रहे हैं।  मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर फौज में जाने की इच्छुक लाखों युवाओं के सपनों पर पानी फेर दिया। कांग्रेस अग्निवीर योजना ख़त्म कर 1 माह में शुरू करेगी सेना भर्ती। महात्मा गांधी की फ़ोटो लगाने वाले गांधी जी के विचारों का भी पालन करे। मोदी जी को झूठ बोलने की बीमारी है। मैं बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ हूं। अपराध करने वाले को सजा मिलनी चाहिए लेकिन बुलडोजर चलकर उसके परिजनों को सजा न्यायसंगत नहीं। संघ परिवार का मैं सबसे बड़ा आलोचक हूं, लेकिन उनकी ईमानदारी की कद्र करता हूं। मोदी परिवार भ्रष्ट है, और भ्रष्टाचारियों को शामिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि UP BJP के एक बड़े नेता से मेरी बात हुई उन्होंने बताया कि मेरी जासूसी के लिए लोग गुजरात से भेजे गए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static