पूर्व सांसद धर्मेंद्र का दावा, UP की जनता ही तय करेगी कौन होगा देश का अगला प्रधानमंत्री

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 05:49 PM (IST)

Mainpuri News: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव मैनपुरी पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि अखिलेश यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले और भाजपा को प्रदेश व देश से जड़ से खत्म करें। तभी हमारा देश व प्रदेश चैन की सांस ले सकेगा।

सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी बीजेपी को हराएगी। प्रदेश की जनता ही तय करेगी कि इस बार किसके सिर पर प्रधानमंत्री का ताज होगा। यह तो लोकसभा चुनाव में तय हो जाएगा। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिए नोटिस के सवाल पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी ने इस तरह की कार्यवाही की है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। अखिलेश यादव हमारे नेता हैं और हमारे श्रद्धेय नेता जी के पुत्र हैं। इसलिए हम सब का कर्तव्य है कि उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले। भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश व देश से जड़ से खत्म करना है। तभी हमारा देश व प्रदेश चैन की सांस ले सकेगा क्योंकि इस सरकार में किसान परेशान है और बेरोजगारी महंगाई चरम सीमा पर है।

ये भी पढ़ें....
अखिलेश ने यूथ के चारो फ्रंटल के पदाधिकारियों से की बैठक, PDA को मजबूत करने का दिया मूल मंत्र
लोकसभा चुनाव को लेकर अभी कुछ ही समय रह गया है, ऐसे में पक्ष हो या विपक्ष दोनों जीत निश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी भी अथक प्रयास कर रही है। सपा अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने यूथ के चारो फ्रंटल के पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने PDA को मजबूत करने के लिए यूथ के पदाधिकारीयों को मूल मंत्र दिया। 

 

Content Editor

Harman Kaur