पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने सपा का दामन छोड़ा, कहा- अब अंसारी की पार्टी बन गई है सपा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 07:17 PM (IST)

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में समाजवादी की हार के बाद पार्टी में नेताओं की फूट सामने आने लगी है। इसी क्रम में समाजवादी से पूर्व सांसद रहे राधे मोहन सिंह ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी को छोड़ दी है। उन्होंने सपा प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 33 साल सपा में रहकर सेवा की है, लेकिन अब सपा में सम्मान नहीं रह गया है। राधेमोहन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी के निर्णय से चल रही है। अब मुलायम सिंह यादव वाली सपा नहीं रह गई सिर्फ अंसारी की पार्टी बन कर रह गई है।  उन्होंने शास्त्री नगर आवास पर  प्रेस वार्ता करके इस बात की जानकारी दी है।
 
उन्होंने सपा प्रमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने जेल में मुन्ना बजरंगी हत्याकांड मामले को इतनी गंभीरता उठाया इतना सम्मान अगर समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं का किया होता तो पार्टी मजबूत होती।  सिंह ने बताया मेरा भाई द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित हुआ है और उनके निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक संवेदना तक भी कहीं व्यक्त नहीं किया। उन्होंने सपा संस्थापक का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे माताजी के निधन पर समाजवादी पार्टी के नेता माननीय मुलायम सिंह खुद हमारे घर तक चल कर आए थे अब समाजवादी पार्टी में ना तो कार्यकर्ताओं का सम्मान है और ना ही प्रतिष्ठा है।

पूर्व सांसद ने कहा कि पूरे प्रदेश के समाजवादी नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आवाज में थे और उनके एक झलक पाने के लिए काफी समय से खड़े थे लेकिन वही मुख्तार अंसारी का बेटा अफजाल अंसारी आता है और अखिलेश यादव के सिक्योरिटी गार्ड गेट पर पहुंचते ही उन्हें अखिलेश से मुलाकात कर देते है। जबकि आम कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जाती है। राधे मोहन सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि समाजवादी से इस्तीफा दे दिया हूं। पार्टी के किसी नेता से हमारी बात नहीं हुई है। अभी किसी पार्टी में नहीं जा रहा हूं। मेरे लिए जनता सेवा सर्वोपरि है। अब मैं समाज सेवा करूंगा।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static