पूर्व सांसद उमाकांत यादव को हाईकोर्ट से राहत, हत्या मामले में सजा काट रहे यादव को जमानत पर रिहा करने का आदेश

punjabkesari.in Saturday, Aug 23, 2025 - 08:33 PM (IST)

प्रयागराज (सैयद आकिब रजा): हत्या मामले में सजा काट रहे बाहुबली पूर्व सांसद उमाकांत यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली गई है। दरअसल, कोर्ट ने उमाकांत यादव को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। आप को बता दें कि 4 फरवरी 1995 जीआरपी सिपाही हत्याकांड मामले में कोर्ट ने उमाकांत यादव जेल में सजा काट रहे हैं।

बता दें कि इस मामले में सात आरोपियों पर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें से पूर्व सांसद उमाकांत यादव को भी कोर्ट ने हत्या का आरोपी था। गौरतलब है कि  उमाकांत यादव 1991 में बीएसपी से खुटहन विधानसभा से विधायक बने। इसके बाद 1993 में वे सपा बसपा गठबंधन से दूसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए।- 1996 के चुनाव में सपा बसपा गठबंधन टूटने के बाद उमाकांत यादव बीएसपी छोड़ समाजवादी पार्टी से विधायक बने।

2002 के विधानसभा चुनाव में उमाकांत यादव ने बीजेपी-जदयू गठबंधन से खुटहन से चुनाव लड़ा, लेकिन बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ललई से हार गये।  2004 लोकसभा चुनाव में उमाकांत यादव जेल बंद रहते हुए एक बार फिर से मछलीशहर से बीएसपी के टिकट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केसरी नाथ त्रिपाठी को हराकर सांसद बने थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static