पूर्व सांसद उमाकांत यादव को उम्रकैद की सजा...श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का नाम घोषित, पढ़िए यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 07:29 AM (IST)

लखनऊ: पूर्व सांसद उमाकांत यादव को सिपाही हत्यकांड में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उमाकांत के साथ अन्य 7 दोषियों को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वहीं उमांकात को कोर्ट ने 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

श्रीकांत त्यागी मामले में 6 SHO, SI समेत 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज! हुए सस्पैंड
लखनऊ: महिला से बदसलूकी करने के मामले में श्रीकांत त्यागी वाद 6 SHO, SI समेत 6 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, त्यागी के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान हंगामे करने वाले 6 युवक गिरफ्तार में लिए गए हैं।

'बद्तमीज' नेता श्रीकांत त्यागी खटखटा सकता है इलाहाबाद HC का दरवाजा, अग्रिम जमानत की जा रही है कोशिश
प्रयागराज: 'बदतमीज' नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की फिराक में है। जानकारी के मुताबिक श्रीकांत त्यागी इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर सकता है।

कोर्ट ने मंत्री राकेश सचान को सुनाई एक साल की सजा... मिल गई जमानत
वाराणसी: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई है। सजा के बाद मिलने के बाद मंत्री को जमानत मिल गई है। सजा मिलने के बाद मंत्री ने कोर्ट में सरेंडर किया।

भगौड़े श्रीकांत त्यागी पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार! सरेंडर अर्जी पर कोर्ट ने दी 10 अगस्त की तारीख
लखनऊ: महिला से बदसलुकी करने वाले श्रीकांत त्यागी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। इस बीच त्यागी ने सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई है। इस पर कोर्ट ने 10 अगस्त की तारीख दी है। कोर्ट ने पुलिस से त्यागी की रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि यूपी पुलिस ने त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया।

शादी से इनकार किया तो प्रेमिका ने गला रेतकर कर डाली प्रेमी की हत्या, बैग में शव को भरकर ठिकाने लगाने जा रही प्रेमिका गिरफ्तार
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी का गला काट कर उसको मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसने शव को एक बैग में रखा और उसे ठिकाने लगाने जा रही थी।

डबल मर्डर से दहला मेरठ! रिटायर्ड हेड कांस्टेबल की पत्नी और नातिन की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिले शव
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के शास्त्री नगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला और उनकी नातिन की धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घरेलू सहायिका के उनके घर पर पहुंचने के बाद मामले की जानकारी मिली।

'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बुलडोजर से ढहाया गया फ्लैट
नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिला से बदसलूकी करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते उसके अवैध निर्माण पर किए कब्जे को छुड़ाने के लिए आज प्रशासन द्वारा दो बुलडोजर भेजे गए है।

श्रीकांत त्यागी को 40 से अधिक टीमें कर रहीं तलाश, 3 बार बदली कार... उत्तराखंड में मिली आखिरी लोकेशन
नोएडा: महिला से बदसलूकी करने वाला 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी पर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस कड़ी मशक्कत से त्यागी की तलाश में जुटी हुई है।  बताया जा रहा है कि एसटीएफ और एसओजी की 40 टीमें अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हैं। दिन-रात ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है।

'बदतमीज नेता' श्रीकांत त्यागी पर यूपी पुलिस ने किया 25 हजार का नाम घोषित, तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी
नोएडा: महिला से बदसलूकी करने वाला 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी पर यूपी पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। श्रीकांत त्यागी पर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ और एसओजी की 40 टीमें अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हैं। दिन-रात ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static