Jhansi News : सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव रिहा, जानें क्यों जेल में थे बंद

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2023 - 01:17 PM (IST)

झांसी: जिले के कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में जेल में समाजवादी पार्टी के पूर्व पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को पुलिस ने अपराधी को छुड़ाने के आरोप में 26 सितंबर  को गिरफ्तार कर लिया था उसके बाद उन्हें झांसी के जिला भेज दिया गया था।  7 महीनों से पूर्व विधायक जेल में बंद रहे।

बता दें कि जेल में जाने के बाद  सपा मुखिया अखिलेश यादव झांसी आए थे। जेल जाकर उन्होंने दीपनारायण से मुलाकात की थी। वे पूर्व विधायक के घर जाकर परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया था। इसके एक सप्ताह बाद मंगलवार को प्रशासन ने पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की दो अरब सैंतीस करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क का आदेश दे दिया।



एक अरब से ज्यादा चल अचल सम्पति को प्रशासन कर चुका है कुर्क
पुलिस और प्रशासन की टीम ने पूर्व विधायक की एक अरब से ज्यादा चल अचल संपत्ति को कुर्क कर चुका है। जिसमे से कॉलोनी ओरछा रोड पर भगवंतपुरा में स्थित स्पेस मून सिटी में बनी बिल्डिंग। यहां खाली पड़े 39 विला, 165 फ्लैट, ऑफिस बिल्डिंग व खाली पड़ी जमीन कुर्क की गई गई है।  इसके बाद वनगुवां व मैरी में स्थित उनकी जमीन भी जब्त की। 32 गाड़ियां भी जब्त की गईं, जिनमें लग्जरी कारों के अलावा जेसीबी व ट्रैक्टर भी शामिल हैं। पूर्व विधायक, उनके परिजन व कंपनी के 10 बैंक खातों में जमा 32 लाख रुपये की धनराशि भी कुर्क की गई।
 

Content Writer

Ramkesh