श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभा यात्रा के दौरान दो संप्रदायों में बवाल, 4 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 07:54 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकालने के दौरान दो संप्रदायों में विवाद हो गया है। इस इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में 6 लोगों को पुलिस गिरफ्तार किया है।  सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला रामपुर जिले के नबीगंज है। सोमवार रात करीब नौ बजे दो दर्जन लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन कीर्तन करते हुए यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान दूसरे संप्रदाय के लोग यात्रा निकालने का विरोध करने लगे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।  इसे लेकर एक पक्ष ने पथराव कर दिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। इस मामले में 6 को गिरफ्तार लिया है। शेष अज्ञात के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static