तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 4 छात्रों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 04, 2018 - 12:56 PM (IST)

कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 4 छात्रों को कुचल डाला। इस दौरान 2 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दरअसल, तिर्वा कोतवाली स्थित राजकीय इंजीयरिंग कालेज में वार्षिकोत्सव चल रहा था। इस कार्यक्रम के आखिरी दिन मृतक छात्र प्रियांशु, फैजल व घायल छात्र आर्यन, सौरभ चारों कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक चारों छात्रों को रौंदते हुए भाग गया। वहीं 2 छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची ने घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके चलते उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है।

इस बारे में इंस्पेक्टर अमोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी ट्रक ने इनको रौंद दिया। दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल छात्रों का इलाज चल रहा है। ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 


 

Tamanna Bhardwaj