शर्मनाकः बच्चों के संग घर लौट रही महिला को 4 दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 02:25 PM (IST)

रायबरेलीः योगी सरकार मंच पर भाषण देते वक्त महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों में दम भर्ती नजर आती है, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला रायबरेली जिले का है। जहां एक महिला के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र का है। यहां बुधवार रात को एक महिला अपने बच्चों को शहर में लगी प्रदर्शनी दिखाकर अपने घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने महिला को दबोच लिया और उससे बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला की चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े चले आए। लोगों को आते देख बदमाश फरार हो गए। लोगों ने बेसुध महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला की तहीरर पर 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

Tamanna Bhardwaj