इलाहाबाद: कुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने लिया यह फैसला

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 10:48 AM (IST)

इलाहाबादः संगम नगरी में लगने वाले कुंभ मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में कुंभ में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम इलाहाबाद में 500 सिटी बसें चलाएगा। स्पेशल बात यह है कि लोग इसमें निशुल्क यात्रा करेंगे। 

परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर के हर कोने से नई बसों के संचालन का फैसला किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य डिपो से भी बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए हर महीने 100-150 बसें खरीदी जाएंगी। इसकी पहली खेप आ भी गई है। 

उन्होंने कहा कि वैसे तो 2022 तक प्रदेश के सभी गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है लेकिन कोशिश है कि इसे 2020 तक ही पूरा कर लिया जाए। उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के बीच बस संचालन शुरू करने का फैसला किया गया है। इसके लिए दोनों राज्यों के बीच जल्द ही एमओयू होगा।
 

Deepika Rajput