नहर में नहाने गए दोस्तों की डूबने से मौत; एक साथ उठे चार जनाजे, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Tuesday, Jun 10, 2025 - 01:35 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर नहर में नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गोताखोरों की मदद से चारों के शवों को नहर से बाहर निकाला गया। एक साथ चारों के जनाजे उठे और परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

सूचना पर पुलिस पहुंची और तलाश शुरू की 
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि सहारनपुर में थाना देहात कोतवाली के अन्तर्गत पूर्वी यमुना नहर में चार दोस्त नबावगंज निवासी जुबैर (34), कलीम (35), अदनान (20) और साकिब (22) नहाने गए थे। उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान ये चारों दोस्त डूबने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही गोताखोर भी मौके पर पहुंचे और पानी में डूबे युवकों की तलाश शुरू की।

कई घंटे की मशक्कत के बाद मिले शव 
एसपी ने बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला गया। परिजनों द्वारा शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सहारनपुर जनपद में नहर में नहाने के दौरान हुए हादसे का सज्ञांन लिया है और मृतकों के शोक सतंप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static