दोस्ती शर्मसार: दोस्त की बीवी को बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की दी धमकी

punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 01:40 PM (IST)

आगराः ताजनगरी आगरा में एक युवक ने दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। आरोपी युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला 
मामला आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र का है। यहां एक महिला किराए पर रहती है। उसका कहना है कि पति की मित्रता बल्केश्वर निवासी प्रेम सिंह से है। पति पहले दोस्त के साथ जूता फैक्ट्री में काम करता था। मगर, काफी समय से काम नहीं चल रहा है। इस कारण पति दिल्ली में रहकर काम करने लगा। महिला बच्चों के साथ यहीं रह रही थी।

रेप की वारदात को दिया अंजाम 
आरोप है कि 14 अगस्त को प्रेम सिंह बहाने से उसके घर आया। उसने बच्चों को रुपये दिए और बाहर खेलने के लिए बोल दिया। इसके बाद प्रेम सिंह ने जबर्दस्ती की। उसने शोर मचाया, लेकिन प्रेम सिंह ने मुंह दबा दिया। आरोपी प्रेम सिंह ने उसके साथ रेप किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया। वो दिल्ली पहुंची। इसके बाद पति की मदद से दिल्ली पुलिस को सूचना दी। 

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामला आगरा का होने की वजह से दिल्ली पुलिस ने थाना एत्माद्दौला पुलिस से संपर्क किया। दिल्ली पुलिस पीड़िता को यहां लेकर आई। इसके बाद थाना पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
 

Ruby