बंदी की मौत पर भड़के साथियों ने जेल में पथराव कर लगाई आग, 30 सिपाही समेत एक कैदी घायल

punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 01:40 PM (IST)

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ जिला जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब जेल के अन्दर ही एक कैदी की मौत हो गई। मौत के बाद साथियों ने जेल में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि अगजनी के बाद कैदियों ने फायरिंग की। लगभग चार घंटों तक यह जारी रहा। मामले की। सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह व फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल कुछ सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे। करीब 30 मिनट से लगातार अलार्म बज रहा है।



कैदियों ने डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सोनकर पर सुबह हमला कर दिया था। उनके साथ जमकर मारपीट की। पहले तो जेल प्रशासन भीतर ही भीतर खिचड़ी पकाता रहा जब हालात काबू में नही रहे तो आलाधिकारियों को सूचना दी| आग की सूचना पर दो दमकल की गाड़ीयां जेल गेट पर आ गयी| वहीं भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट भी मौके पर आ गये| लगभग सभी  थानों का फोर्स एसओजी टीम भी आ गयी| जेल के भीतर से फायरिंग की आवाजें आ रही थी| जेल के भीतर बबाल पनपा कैसे यह जाँच का विषय है।

सूत्रों की मानें तो जेल के भीतर पुलिस की पिटाई भी हो गयी है| पता चला है किसी बंदी की बीमारी से मौत के बाद कैदी  साथियों ने जेल के अन्दर जमकर बवाल किया| अभी अधिकारिक पुष्टि कैदी के मरने की नहीं हुई है| जेल में बबाल के दौरान हुए पथराव से थाना मऊदरवाजा का सिपाही जितेन्द्र कुमार घायल हो गया| उसे एम्बुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने बताया की जेल में पथराव के दौरान पुलिस के 30 सिपाही घायल हुए है। जेल की स्थिति पर काबू पाया गया |सरकारी संपत्ति को कैदियों ने भारी नुकसान पहुचाया। एसपी अशोक मीणा लाठीचार्ज को नकार रहे है जबकि मीडिया के कैमरे में  कैद हुए जेल परिसर के अंदर जमकर लाठीचार्ज हुआ है।पूरी जेल की कई बैरिकों में कैदियों ने किया बवाल किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

Content Writer

Ramkesh