विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र जी बोले- हिन्दुओं को संगठित करना हितचिंतक अभियान का मकसद

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 12:38 AM (IST)

कानपुर: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र जी ने शुक्रवार को कहा कि विहिप द्वारा छह नवंबर से शुरू किये गये राष्ट्रव्यापी हितचिंतक अभियान का मकसद हर वर्ग के हिन्दुओं को संगठित करना है।       

डॉ उमेश पालीवाल को परिजनों सहित हितचिंतक अभियान से जोड़ा
गजेन्द्र जी ने अभियान के क्रम में आज कानपुर के विभाग संगठन मंत्री पीयूष जी के साथ जुगलदेवी सरस्वती विद्यामंदिर पहुंचकर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं बच्चों से मिलकर उन्हें हितचिंतक बनाया और समाजसेवी एवं पालीवाल पैथोलॉजी के डॉ उमेश पालीवाल और उनके परिवार को हितचिंतक अभियान से जोड़ा।       

क्षेत्र संगठन मंत्री औद्योगिक नगरी के वरिष्ठ उद्योगपतियों से भी मिले और सभी को हितचिंतक बनाने का संकल्प दिलाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static