मैनपुरी में बाइक चोरों का गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 06:24 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधान सभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस एक्टिव मोड पर है। इसे लेकर जिले में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज जिला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब एक अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके पांच अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त पर 1 स्कूटी सहित 10 बाइक बरामद की है।



बता दें कि मामला मैनपुरी जिले के अंतर्जनपदीय बॉर्डर किशनी में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी।  इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वहज चोर इसी रास्ते से गुजर रहे है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि काफी दिनों से लोग वाहन चोरी की घटना के बारे में शिकायत दर्ज करा रहे थे। विधान सभा चुनाव को देखते हुए जनपद पुलिस अवैध शराब, अवैध वहान को के प्रयोग पर नकेल कसने के लिए बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चला रही है।  इसी  दौरान अंतर्जनपदीय बाइक चोरों के गुजरने की भी सूचना मिली थी इसके पहले ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपियों की पहचान प्रदीप कश्यप पुत्र अशोक,  इशफाक खान, पुत्र इसरार, अभिषेक शाक्य पुत्र दीवान सिंह , रणजीत पुत्र सुरेश चंद्र,  अजय कुमार पुत्र प्रेमचंद के रुप में हुई है। उन्होंने बताया आरोपी की निशानदेही पर पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  1 स्कूटी सहित 10 बाइक बरामद की गई है। इस मामले में विधिक कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
 

Content Writer

Ramkesh