फर्जी कागजात से गाड़ियां फाइनेंस कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 03:48 PM (IST)

लखनऊः राजधानी में क्राइम ब्रांच और कृष्णानगर पुलिस ने मिलकर एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है। जो फर्जी तरीके से पहले कागजात तैयार करता बाद में इन कागजात के सहारे लग्जरी गाड़िया फाइनेंस कराता था और तमाम एजेंसियों से फाइनेंस इन गाड़ियों को बेच दिया करता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 लग्जरी चार पहिया वाहन और 7 महंगी बाइक बरामद की है।


रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस की गिरफ्त में खड़े इन आरोपियों का नाम है अमित यादव, रेहान, आनंद, अनिल, शमीम, विवेक और कलीमुद्दीन। ये वो शातिर बदमाश है जो राजधानी में रहकर फर्जी तरीके से तमाम शोरूम से फर्जी कागजात के सहारे चार पहिया और दो पहिया वाहन फाइनेंस कराते थे और बाद में उन्हें इन्ही फर्जी कागजात के सहारे लोगों को बेच दिया करते थे। पुलिस की मानें तो इस जालसाज गिरोह ने अब तक कई गाड़ियों को फाइनेंस करा उन्हें कम दामों में बेचकर करोड़ों की काली कमाई की हुई है।


गिरफ्तार गिरोह का सरगना अमित यादव और रेहान अपने साथियों की मदद से पहले लोन लेने वाले लोगों के कागजातों में फर्जी तरीके से अपने साथी आनंद और अनिल की फोटो लगाते और इन्हीं तैयार फर्जी कागजातों से बैंकों व फाइनेंस कंपनियों करा एजेंसियों से 4 पहिया और 2 पहिया वाहन निकलवाते थे। बाद में उन्हें बेचकर करोड़ों की कमाई किया करते थे। इनका ये जाल सिर्फ यूपी के तमाम जनपदों में ही नही बल्कि यूपी से बाहर कई राज्यों में फैला हुआ था। 


पुलिस ने इस गिरोह के पास से 5 महंगी लग्जरी कारें और 7 महंगी बाइक बरामद की है। साथ बड़ी संख्या में फर्जी कागजात भी बरामद किए हैं। इनके इस फर्जीवाड़े में तमाम बैंक भी शामिल रहे है। जिनकी जांच में पुलिस जुट गई है।

Tamanna Bhardwaj