दो नाबालिग लड़कियों से 6 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चिंतानजक हालत के चलते अस्पताल में कराया गया भर्ती

punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2023 - 04:24 PM (IST)

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में फतेहपुर (Fatehpur) जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में मेला देखकर घर लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों (Minor Girls) के साथ 6 युवकों  (Youth) ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया। इन दोनों लड़कियों की हालत चिंताजनक है और उन्हें सरकारी अस्पताल (Hospital) में भर्ती किया गया है। पुलिस (Police) ने इस सिलसिले में सभी 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें: 20 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने के बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, 8 दिन पहले मुठभेड़ के दौरान हुआ था फरार

फतेहपुर में 2 नाबालिग लड़कियों से 6 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
मिली जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश कुमार सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में जारी बयान में कहा कि हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को परंपरागत मेला देखकर देर शाम दो नाबालिग लड़कियां अपने घर लौट रही थीं, तभी 6 युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और संगीन धाराओं मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Gorakhpur: संपत्ति विवाद में पिता की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े, फिर सूटकेस में डालकर लगाया ठिकाने

आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ
वहीं इस मामले की जांच कर रहे नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) वीर सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद दोनों लड़कियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Content Editor

Anil Kapoor