शर्मनाक: पति के सामने महिला से गैंगरेप, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 31, 2021 - 05:16 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन, महिला डेस्क की स्थापना कर दी है इसके बावजूद भी प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला आगरा जिले से सामने आया है जहां पर दबंगों ने पति के सामने ही एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ एत्मादपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला आगरा जिले के एत्मादपुर का बताया जा रहा है। जहां पर महिला अपने पति के साथ खेत में काम करने के लिए गई थी। इस दौरान तीन आरोपियों ने जंगल में पति के सामने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। और मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत एत्मादपुर थाने में दो नामजद तथा एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

पुलिस ने बताया मामला संज्ञान में आते ही पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आते ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static