गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, यमुना नदी में लगाई आस्था की डुबकी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2019 - 02:18 PM (IST)

आगराः आगरा में गंगा दशहरा पर चंबल और यमुना नदी में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। हजारों की संख्या में पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चों ने दोनों नदियों में डुबकी लगाकर स्नान किया और भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गंगा दशहरा पर नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है जिसे लेकर भारी संख्या में चंबल और यमुना के घाटों पर भीड़ उमड़ी। दशहरा के मौके पर हिंदू रीति रिवाज में घाटों पर पुत्र प्राप्ति पर पूजा करने का विशेष ही महत्व है। यहां महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ विधि विधान से पूजा की और भगवान से परिवार की सुख समृद्धि और सलामती की कामना की। गंगा दशहरा के मौके पर बुधवार सुबह से ही मंदिरों के घंटे घनघनाते हुए सुनाई दिए।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने लोगों को तरबूज फल के साथ गरीबों को भोजन कराया और राहगीरों को मीठा जल वितरित किया। वहीं पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद रही ताकि कोई घटना न घट सके।

Ruby