UP Election 2022: Gangoh Assembly Seat पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी
punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 02:00 PM (IST)
Gangoh Assembly Seat – 7
Gangoh Assembly Seat पर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप चौधरी विधायक चुने गए थे, लेकिन 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने प्रदीप चौधरी को कैराना लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया और वे जीत गए। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। 2019 में ही यहां पर विधानसभा उपचुनाव हुए। इस उपचुनाव में कांग्रेस जीत की दहलीज पर पहुंचकर हार गई। इस सीट पर बीजेपी के कीरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को 5362 वोटों से हराया। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी कीरत सिंह पर ही दांव लगाएगी और अगर बीजेपी को यहां जीत मिलती है तो यह हैट्रिक जीत होगी।
जातीय समीकरण
अगर इस सीट के जातीय समीकरणों की बात करें तो गंगोह विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा 93 हजार है। इसके बाद दलित 47 हजार से अधिक हैं। वहीं गुर्जर मतदाता अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इनकी संख्या घटकर साढ़े 29 हजार रह गई हैं। सैनी और मौर्य 19 हजार, लगभग साढ़े 14 हजार राजपूत, 12 हजार ब्राह्मण और कश्यप 14 हजार से अधिक हैं। राजनीतिक पार्टियां इन जातीय समीकरणों को साधकर इस सीट पर जीत हासिल करने की जुगत में हैं।
गंगोह विधानसभा सीट का अंकगणित
इस सीट पर अगर 17वीं विधानसभा चुनाव-2017 के आंकड़ों की बात करें तो यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 57 हजार 545 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 92 हजार 197, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 65 हजार 338 और थर्ड जेंडर के 10 मतदाता हैं।
यह भी पढ़ें: UP Election 2022: देवबंद विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी
अब आपको पिछले कुछ चुनाव नतीजों के बारे में बता देतें हैं-
17वीं विधानसभा उप-चुनाव-2019
17वीं विधानसभा उप-चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कीरत सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार नोमान मसूद को 5 हजार 362 वोटों से हराया। कीरत सिंह को 68 हजार 237 वोट जबकि नोमान मसूद को 62 हजार 875 वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के इंद्रसेन 57 हजार 352 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
17वीं विधानसभा चुनाव-2017
17वीं विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार नोमान मसूद को 38 हजार 28 वोटों से हराया। प्रदीप कुमार को 99 हजार 446 वोट जबकि नोमान मसूद को 61 हजार 418 वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के इंद्रसेन 47 हजार 219 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
16वीं विधानसभा चुनाव 2012
2012 में गंगोह विधानसभा का पहला चुनाव हुआ था। इसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदीप कुमार ने समाजवादी पार्टी के रुद्र सेन को 4 हजार 23 वोटों से पराजित किया था। कांग्रेस पार्टी के प्रदीप कुमार को 65 हजार 149 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे समाजवादी पार्टी के रुद्र सेन को 61 हजार 126 वोट मिले थे, जबकि बहुजन समाज पार्टी की शगुफ्ता खान 41 हजार 110 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

4th Bada mangal: आज है ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल, जानें धन-वैभव प्राप्त करने का अचूक उपाय

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी पर शुभ मुहूर्त के साथ जानें, क्या न करें

पति परमेश्वर बना दानव: आपसी विवाद में पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर खुद को किया जख्मी

मनमुटाव में पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, केस दर्ज