मेरठ के सहारा अस्पताल में महिला मरीज से गैंगरेप, नर्स समेत 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 12:01 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ के गढ़ रोड स्थित सहारा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला मरीज से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में स्टाफ नर्स लक्ष्मी, वार्ड ब्वॉय शादाब, विनोद और नियाजू को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि थाना भावनपुर क्षेत्र में किराए पर रहने वाली एक महिला को शनिवार को पेट में दर्द होने के कारण सहारा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उसका कहना है कि देर रात आरोपियों ने नशे का इंजेक्शन लगाकर उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि स्टाफ नर्स पर आरोपियों के सहयोग का आरोप है। बताया गया है कि महिला ने होश में आने पर अपने परिवार के लोगों को दुष्कर्म की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। सिंह का कहना है कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की डॉक्टरी जांच के कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।  

Ruby