UP में जगंलराज! दरिंदों ने 7 घंटे तक किया नवविवाहिता से गैंगरेप

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2019 - 06:20 PM (IST)

बुलंदशहरः यूपी के बुलंदशहर में 2 दरिंदों ने एक बार फिर दरिंदगी की ऐसी कहानी लिखी है, जिसे पढ़ने के बाद किसी के भी होश फाख्ता हो जाएं। मामला बुलंदशहर का है। जहां एक नवविवाहिता को बंधक बनाकर दो दबंगों ने 7 घंटे तक गैंगरेप किया।

जानिए क्या है मामला
मामला औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव है। पीड़िता की मानें तो वो कुछ दिन के लिए बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र स्तिथ गांव में अपने मामा घर रहने आई थी। इस दौरान गांव के 2 दबंग उसे गांव के बाहर खेतों में ले गए। इतना ही नहीं इस दौरान दोनों दबंगों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से 7 घंटे तक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

नवविवाहिता से 7 घंटे तक गैंगरेप
जिसके बाद पीड़िता बदहवास हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। साथ ही पीड़िता को किसी को भी घटना की जानकारी या शिकायत करने पर पीड़िता के मामा की हत्या की धमकी भी दे गए। वहीं शाम तक कि तलाश के बाद पीड़िता के रिश्तेदारों ने पीड़ित विवाहिता को एक खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा पाया।

होश में आने पर परिजनों को बताई आपबीती
होश में आने के बाद जब पीड़िता ने रिश्तेदारों को आपबीती सुनाई तो वो हैरान रह गए। वहीं घटना की जानकारी होने पर पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों दबंगों के ख़िलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। जबकि एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एक आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस कर रही दावा
हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन देखना होगा कि पुलिस कब तक, दूसरे दबंग दरिंदे को सलाखों के पीछे भेजती है ?




 

Tamanna Bhardwaj