फांसी की सजा काट रहे गैंगेस्टर की अचनाक बिगड़ी तबीयत, कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में कराया गया भर्ती

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 11:35 AM (IST)

सोनभद्रः यूपी के सोनभद्र जिले में फांसी की सजा काट रहे कुख्यात गैंगेस्टर मुनीर की अचानक गुरुवार देर रात को तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे हाई सिक्योरिटी के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। दरअसल कुख्यात बदमाश मुनीर को बिजनौर की कोर्ट ने डबल मर्डर का दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई है।

बता दें कि पश्चिम यूपी के कुख्यात बदमाश मुनीर को बिजनौर के अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या का दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। जिसके बाद से मुनीर को कड़ी सुरक्षा के बीच सोनभद्र जेल में रखा गया है। वहीं, अचानक बुधवार देर रात को उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

दरअसल मुनीर को यूरीन से जुड़ी समस्या पेश आ रही है और साथ ही बोलने में भी काफी परेशानी हो रही है। जिसके बाद डॉक्टरों के पैनल ने सीटी स्कैन की सलाह दी है। वहीं, वार्ड में भर्ती कर मुनीर का उपचार किया जा रहा है। इसी दौरान अस्पताल में कड़ी सुरक्षा रही। साथ ही देर रात तक अस्पताल परिसर में भारी फोर्स तैनात रही। इस मामले में जानकारी देते हुए जेलर जेपी दुबे ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल की सलाह पर मुनीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति पर निगाह रखी जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि यूरिन और बोलने की समस्या के कारण अचानक देर रात उसकी तबीयत खराब हो गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static