पुलिस ने एक माह तक चलाया मुस्कान अभियान, 78 बच्चों को ढूंढ परिजनों को सौंपा

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 03:08 PM (IST)

नोएडा: जिले की पुलिस ने एक माह तक चलाए गए अभियान मुस्कान के तहत अपनों से बिछड़े 78 बच्चों को ढूंढा और उन्हें उनके परिजन के सुपुर्द किया। इस सराहनीय कार्य में शामिल पुलिस अधिकारियों को शनिवार को पुलिस आयुक्त ने सेक्टर 108 स्थित आयुक्त कार्यालय के सभागार में सम्मानित किया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि लापता हुए बच्चों, किशोरियों आदि की तलाश के लिए मुस्कान अभियान चलाया गया था और इस दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लापता 78 बच्चों को बरामद किया।

उन्होंने बताया इस अभियान को सफल बनाने में जिन पुलिसकर्मियों ने अहम योगदान दिया, उन्हें आज सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा,  पुलिस इस तरह का अभियान आगे भी चलएगी। उन्होंने बताया आधुनिक प्रौद्योगिकी तथा मुखबिरी के जरिए बच्चों की बरामदगी की गई। 

Content Writer

Ramkesh