भ्रष्टाचार के आरोपी गायत्री प्रजापति बने परिवहन मंत्री, शिवपाल को लगा जोर का झटका

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2016 - 06:50 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर मंत्रियों को विभागवार कार्य आवंटित कर दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 26 सितम्बर, 2016 को अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया था। भ्रष्टाचार के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति से खनन मंत्रालय ठीन लिया गया है। खनन मंत्रालय के जगह पर इस बार उन्हें परिवहन विभाग का मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं शिवपाल यादव को भी झटका लगा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके 2 विभागों को छीनकर अपने पास रख लिया है। बता दें कि शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच पद को ही लेकर सियासी घमासान मचा था। जो अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

किसको मिला कौन सा विभाग?
-गायत्री प्रसाद को परिवहन विभाग।
-मनोज कुमार पाण्डेय को इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग।
-शिवाकांत ओझा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग।
-जियाउद्दीन रिज़वी को पशुधन विभाग।
-यासर शाह को कर एवं निबंधन (व्यापार कर) विभाग।
-रियाज अहमद को मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम विभाग।
-रविदास मेहरोत्रा को परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग।
-नरेन्द्र वर्मा को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग।
-शंखलाल मांझी को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग।
-अभिषेक मिश्रा को व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग।
-महबूब अली को वर्तमान कार्यप्रभार के साथ लघु सिंचाई विभाग का कार्यभार अतिरिक्त कार्यभार।

शिवपाल-गायत्री प्रजापति से छिना विभाग 
कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से 2 विभाग छीन लिए गए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके छिने विभाग को अपने पास रखा है। वहीं भ्रष्टाचार के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति को खनन मंत्रालय से हाथ धोना पड़ा है। गायत्री प्रजापति को परिवहन मंत्री बनाया गया है।