UP Election 2022: गीता शाक्य का बड़ा बयान, बोलीं- शिवपाल यादव को हराना बड़ी बात नहीं

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 07:24 PM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव कोई ऐसा बड़ा चेहरा नहीं है जिन्हे हराना कोई बड़ी बात कही जाये। गीता शाक्य ने बुधवार को पत्रकारों से कहा ‘‘ यह लोकतंत्र है, सैफई परिवार में जन्म लेने से कोई बड़ा नही हो जाता है। जसवंतनगर से शिवपाल को हराएंगे और प्रदेश में 300 के पार सीटें बीजेपी को मिलेंगी। योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।''      

उन्होंने कहा ‘‘ 2017 में आप लोगों ने परिद्दश्य देखा था। अब 2022 है, पांच वर्षों में हमारी सरकार ने जो काम किया है। आप विश्वास मानिए उत्तर प्रदेश की जनता तैयार बैठी है पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए। आपको बताना चाहती हूं, शिवपाल सिंह कोई बड़ा चेहरा नहीं हैं। क्या बड़ा चेहरा डिंपल यादव नहीं थी, कन्नौज लोकसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं और वहां की जनता के द्वारा सुब्रत पाठक के पिता वहां प्रधान भी नहीं थे लेकिन सुब्रत पाठक ने उनको हराकर वापस भेज दिया तो यहां केवल यह नही है कि सैफई परिवार में जन्म लेने वाला जीतेगा।''      

 सांसद ने कहा ‘‘ विश्वास मानिए यह लोकतंत्र है चाहे कोई कितना ही बड़ा आदमी हो लेकिन वह वही जाएगा लोकतंत्र में एक व्यक्ति चाहे बाल्मीकि हो या कोई बहुत बड़ा व्यक्ति हो वोट की कीमत बराबर है और वहां की जनता तैयार बैठी है। जसवंतनगर में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए जसवंतनगर में हम जीत के आएंगे यह विश्वास रखें और इटावा में भी यही इतिहास था।''      

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरिता भदौरिया 2017 में जीती और 2022 में भी जीत के आएंगी। ऐसा नहीं है कि वह जीतते चले आए है। पहले के लोग आज के लोगों में अंतर हैं और समय पहले गुंडई, अराजकता थी आया था उसी दिन लोग बैठे थे आज पढ़ने की जनता है घर में बहन,बहू, बेटी पढ़ी लिखी समझदार है, अपने मन से वोट करती है। गीता शाक्य ने कहा कि व्यक्तिगत किसी का विरोध हो सकता है लेकिन भाजपा की कार्यशैली और सरकार से उपलब्धियों योजनाओं से जनता नाराज नहीं है। व्यक्तिगत थोड़ा बहुत विरोध हो सकता है। जनता पार्टी और सरकार की कार्यशैली देख रही है। जनता ने मन बना लिया है कि योगी आदित्यनाथ को पुन: स्थापित करना है। 300 के पार प्रदेश में सीट जीतकर आएंगे और भाजपा सरकार बनाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static