अखिलेश यादव-अफजाल अंसारी की मुलाकात पर बोले जनरल वीके सिंह, सपा ऐसा काम करती रहती है...

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 09:14 PM (IST)

मिर्जापुर: केंद्रीय मंत्री जनरल बीके सिंह रविवार को मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम दर्शन करने पहुंचे। खुद का टिकट काटे जाने के सवाल पर साफ किया कि वे फौजी आदमी हैं, पार्टी जो भी नई जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करेंगे। परिवर्तन पार्टी की पद्धति है। मुझे एक जगह से चुनाव लड़ने के लिए बोला गया था। 10 साल काम किया हूं बाकी पार्टी डिसाइड करेगी।

सिर्फ विजय की बात करता हूं, संख्या की बात मत करिए
पार्टी के चार सौ सीटों के नारे पर जनरल वीके सिंह कहा कि मैं सीटों की बात नहीं करता सिर्फ विजय की बात करता हूं, संख्या की बात मत करिए। देश एक विकसित भारत के कदम पर चल रहा है इसमें मोदी जी का योगदान है। कोई सियासी समीकरण बदलने वाला नहीं है।



यह कोई नई बात नहीं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्तार अंसारी के घर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। सपा ऐसा काम करती रहती है एक  विशेष वर्ग के लिए, इसमें कोई नई चीज नहीं है।

सोशल मीडिया में हमारा प्रभाव घटा है
सोशल मीडिया लोकसभा वालंटियर्स सम्मेलन में पहुंचे बीजेपी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में हमारा जो प्रभाव था वह घटा है। मेरा व्यक्तिगत विचार है सोशल मीडिया में जो  2013,14 में हमारा प्रभाव था आज नही है। आज हम खाना पूर्ति कर रहे हैं। मीटिंग हुई फोटो खींचा डाल दिया। इस मीटिंग से लोगों को क्या समझ में आया। आम नागरिकों को पता चले उसके लिए इससे क्या मिला आपको जोड़ना पड़ेगा। यूट्यूब का प्लेटफार्म है सब कहते हैं कि सही होगा, व्हाट्सएप पे जो आता है हम कहते हैं सही है, चाहे झूट ही क्यों न हो। आपके अभियान का आधार क्या है, आपकी कहानी क्या है, आपका नेरेटिव क्या है, जब तक आप वह नहीं बनाएंगे उसके छोटे-छोटे टुकड़े डालकर आप उस कहानी को पूरा नहीं कर सकते।

Content Writer

Ajay kumar