पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

punjabkesari.in Tuesday, Jan 29, 2019 - 10:31 AM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस (George Fernandes) के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के दुखद निधन का समाचार मिला। भारतीय राजनीति में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

उल्लेखनीय है कि रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडीज का मंगलवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वह अल्जाइमर्स से पीड़ित थे। लिहाजा उन्हें कुछ याद नहीं रहता था। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। फर्नांडिस का बेटा विदेश में रहता है। उसके वापस आने के बाद उनका संस्कार किया जाएगा।

Deepika Rajput