घर के बाहर खेल रही मासूम पर जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने किया अचानक हमला, चेहरे पर दिया गहरा जख्म

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 01:11 PM (IST)

फिरोजाबाद(अरशद अली):  इंसानों पर पालतू कुत्तों के हमला करने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन पालतू कुत्ते के काटने की को ना कोई घटना सामने आती रहती है। ताजा मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के गांधीनगर से सामने आया है। जहां घर के बाहर खेल रही एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची पर जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया।

जानकारी मुताबिक मामला जनपद के थाना उत्तर इलाके के गांधी नगर का है। यहां के निवासी विनीस कुमार जैन पुत्र जय कुमार जैन ने बताया कि उसकी 7 साल की बेटी श्रृष्टि जैन घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसके सामने रहने वाली सरोज सैनी नामक एक महिला के जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बालिका पर हमला कर दिया। कुत्ते के इस हमले से उसकी बेटी श्रृष्टि जैन गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों घायल मासूम को इलाज के लिए तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कुत्ते के काटने के इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से जर्मन शेफर्ड कुत्ते के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पीड़िता की ओर से तहरीर में यह भी मांग की गई है कि सरोज सैनी के कुत्तों को हटाकर उसकी बेटी के इलाज का खर्चा भी दिलाया जाए।

Content Editor

Anil Kapoor